अगर आप पोस्ट ग्रेजुएट हैं तो जरूर करे अप्लाई

अगर आप पोस्ट ग्रेजुएट हैं तो जरूर करे अप्लाई

नई दिल्ली। अगर आपने बी.ई., बी.टेक की परीक्षा पास की है, तो यह खबर आपको सुकून देने वाली है। ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने शादनगर एवं जोधपुर मेें वैकेंसी निकाली है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक और योग्य है तो 16​ दिसंबर 2016 तक अावेदन करस सकते है।

कुल- 14 पद
पोस्ट – जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)
आयु – 28 साल
पे स्केल- 25,000 रुपए
चयन प्रक्रिया – इंटरव्यू के आधार पर।
शैणक्षिक योग्यता – बी.ई., बी.टेक.,एम.एससी., एम.ई., एम.टेक. + NET, GATE का स्कोर कार्ड अथवा इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
अंतिम तिथि – 16​ दिसंबर 2016

अभी-अभी: आतंकियों ने BSF कैंप उड़ाया, देश को बड़ा नुकसान

अभी-अभी: आतंकियों ने BSF कैंप उड़ाया, देश को बड़ा नुकसान
Live India 29 Nov. 2016 09:40

JAMMU: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों ने सेना पर हमला किया। हमले में सेना के एक अधिकारी और एक जवान के घायल होने की खबर है। नगरोटा में सेना की अहम यूनिट है और यह हाइवे के नजदीक भी है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकियों से मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने नगरोटा में स्कूल भी बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर पहले ग्रेनेड से हमला बोला। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई।

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला किया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 2 से 3 आतंकियों के शामिल होने की आशंका है। सैन्य बलों की तरफ से भी आतंकी हमले पर जवाबी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैै।
बीएसएफ के पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग
नगरोटा में आतंकी हमले के अलावा बीएसएफ के पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग की खबर है। बीएसएफ के मुताबिक चमलियाल और सांबा इलाके में संदिग्ध गतिविधियां नोटिस की गईं।
इसके बाद बीएसएफ ने इलाके को घेर लिया। बीएसएफ की तरफ से चुनौती मिलने के बाद एक पंप हाउस में छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। घुसपैठ की इस कोशिश में एक बीएसएफ जवान के घायल होने की खबर है। बीएसएफ ने भी आतंंकियों की फायरिंग का जवाब दिया है। जब पीसीआर मौके पर बुलाई तो पुलिस ने भी उसकी कोई सहायता नहीं की और कहा कि लॉक लगा है तो वाे उन्हें घर में एंटर नहीं करवा सकते।

मोदी ने बीजेपी के सांसदों और विधायकों से मांगी बैंक खातों की जानकारी

मोदी ने बीजेपी के सांसदों और विधायकों से मांगी बैंक खातों की जानकारी

नई दिल्ली। ब्लैक मनी खत्म करने और देश में पारदर्शिता बढ़ाने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के विधायकों और सांसदों से भी उनके बैंक अकाउंट की डिटेल मांग ली है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पार्टी के विधायकों और सांसदों से कहा है कि वह 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच की बैंक अकाउंट स्टेंटमेंट पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सौंप दें। इसे 1 जनवरी तक जमा कराना होगा।

खुशखबरी: बिना नंबर बदले ही अब जियो पर पोर्ट कर सकते हैं आप

खुशखबरी: बिना नंबर बदले ही अब जियो पर पोर्ट कर सकते हैं आप

नयी दिल्ली। जियो के 4जी सेवा इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. खबर यह है कि अब जियो की मुफ्त सेवा का लाभ लेने की इच्छा रखने वाले उपभोक्ता अपने पुराने नंबर को बदले बिना ही पुराने नंबर को पोर्ट कर सकते हैं. अब उन्हें जियो की 4जी सेवा के लिए नया सिम या नया नंबर लेने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सिर्फ उन्हें अपने पुराने नंबर को पोर्ट करके जियो में तब्दील करना है.

नोटबंदी के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा नक्सलियों ने किया सरेंडर

नोटबंदी के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों में सरकार की नीतियों, सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ रहे दबाव और हालिया नोटबंदी के फैसले का असर नक्सलियों पर खूब पड़ा है। पिछले 28 दिनों में 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों ने सरेंडर किया है। यह अबतक किसी एक महीने में सरेंडर किए नक्सलियों की सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि इसमें सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की नियमित कार्रवाई की अहम भूमिका है। फिर भी छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों में हुए सरेंडर पर नोटबंदी का असर भी माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सरेंडर करने वाले 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों में से 469 तो केवल 8 नवंबर के बाद हुए हैं।

बदले नियम, हाजी अली दरगाह में प्रवेश हुईं महिलाएं

बदले नियम, हाजी अली दरगाह में प्रवेश हुईं महिलाएं

मुंबई के हाजी अली दरगाह के लिए मंगलावर का दिन ऐतिहासिक हो गया है। लंबी कानूनी कार्रवाई के बाद आखिरकार हाजी अली दरगाह में आज महिलाओं ने प्रवेश किया। 80 महिलाओं ने हाजी अली दरगाह की मुख्य मजार में प्रवेश किया और वहां चादर भी चढ़ाई।

2 साल पहले भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन (बीएमएमए) ने दरगाह के मुख्य हिस्से में महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को चुनौती दी थी। 24 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दरगाह में पुरुषों की ही तरह महिलाओं को भी प्रवेश करने की अनुमति देने का फैसला सुनाए जाने के बाद, हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने अदालती फैसले को मानने की घोषणा की। इस बदलाव को लागू करने के लिए ट्रस्ट ने अदालत से 4 हफ्ते का समय मांगा था, ताकि वह दरगाह में जरूरी प्रबंध कर सके। मालूम हो कि दरगाह के जिस हिस्से में मजार है, वहां महिलाओं के जाने पर पाबंदी थी।

इनकम टैक्स संशोधन बिल LS से पास, जानें आपके लिए क्या है

इनकम टैक्स संशोधन बिल LS से पास, जानें आपके लिए क्या है

नोटबंदी के बाद अघोषित टैक्स आय पर टैक्स वसूलने के लिए लाया गया आय कर संशोधन बिल मंगलवार को हंगामे के बीच लोकसभा से पास हो गया। इस बिल के मुताबिक 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किए जाने के बाद जमा की गई अघोषित आय पर 30 पर्सेंट टैक्स, 10% पेनल्टी और 33 पर्सेंट सरचार्ज वसूला जाएगा। यह सरचार्ज कुल टैक्स पर वसूला जाएगा जो 13 पर्सेंट के करीब होगा।
लोकसभा में नारेबाजी के बीच वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा, ‘सरकार को इनकम टैक्स कानून में संशोधन इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि नोटबंदी के बाद भी कुछ लोग ब्लैक मनी को वाइट करने की कोशिश में लगे हुए हैं।’

क्या हैं संशोधन?
अघोषित आय पर 30 पर्सेंट टैक्स, 10% पेनल्टी और 33 पर्सेंट सरचार्ज वसूला जाएगा। इस सरचार्ज को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण सेस का नाम दिया गया है। यही नहीं यदि संबंधित व्यक्ति खुद इस रकम की घोषणा नहीं करता है और आयकर विभाग पकड़ता है तो इस राशि पर 75 पर्सेंट टैक्स और 10 पर्सेंट पेनल्टी लगेगी।
इस बिल की सबसे खास बात यह है कि 2.5 लाख रुपये से अधिक की अघोषित आय के 25 पर्सेंट हिस्से को सरकार गरीब कल्याण योजना के फंड में जमा किया जाएगा। इस राशि को शिक्षा, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जाएगा। इस स्कीम को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत लॉन्च किया गया है।
सरकार ने अघोषित आय पर करीब 75 पर्सेंट टैक्स लगाने का फैसला लिया है, जबकि बाकी बची 25 पर्सेंट रकम को निकाला जा सकेगा। गरीब कल्याण योजना के तहत खर्च होने वाली राशि को घर, सिंचाई और शौचालय में खर्च किया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 नवंबर को हुई नोटबंदी के बाद से बैंकों के पास करीब 6.50 लाख करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं।

ND-ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 23 साल बाद लगातार दो टेस्ट में जीत

ND-ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 23 साल बाद लगातार दो टेस्ट में जीत

मोहाली. इंडियन टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया है। टेस्ट टीम में वापसी करने वाले विकेट कीपर बैट्समैन पार्थिव पटेल ने 8 साल बाद फिफ्टी लगाई। टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 103 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में बैटिंग करने उतरे इंडियन बैट्समैन ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इससे पहले इंडियन बॉलर्स ने इंग्लैंड की टीम को 236 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारत की ओर से दूसरी इनिंग में अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। बता दें इंग्लैंड के खिलाफ 23 साल बाद लगातार दो टेस्ट में जीत हासिल करने वाले कोहली 5वें कप्तान बन गए हैं।

नोटबंदी के बाद BJP को मिली बड़ी जीत, क्या बोले PM मोदी

नोटबंदी के बाद BJP को मिली बड़ी जीत, क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हाल में देशभर में हुए उपचुनाव और स्थानीय निकाय के चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोग देश में विकास चाहते हैं और अब वे भ्रष्टाचार और कुशासन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने गुजरात के सीएम विजय रूपानी और बीजेपी काडर को शानदार जीत के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने इस संबंध में कुछ ट्वीट किए। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में विभिन्न चुनावों के नतीजे आए हैं, जिनमें संसदीय, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘चाहे पूर्वोत्तर हो, पश्चिम बंगाल हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, गुजरात हो…बीजेपी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।’

अगले ट्वीट में पीएम ने कहा कि देशभर में आए ये नतीजे बताते हैं कि लोग विकास चाहते हैं। मोदी ने लिखा, ‘ये नतीजे बताते हैं कि लोग देश का चहुंमुखी विकास चाहते हैं। वे भ्रष्टाचार और कुशासन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
बता दें कि बीजेपी ने असम और मध्य प्रदेश में एक-एक लोकसभा सीट जीतने के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में भी कई सीटें जीती हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में हुए स्थानीय निकायों में उपचुनाव में भी पार्टी को भारी जीत हासिल हुई है।

Like My Facebook Page ….

बड़ा फैसला- मां-बाप के घर पर बेटे का कानूनी हक नहीं

बड़ा फैसला- मां-बाप के घर पर बेटे का कानूनी हक नहीं

दिल्‍ली हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि मां-बाप का घर अनिवार्य रूप से या कानूनन किसी बेटे को नहीं मिल सकता. हाई कोर्ट ने कहा है कि बेटा अपने मां-बाप की मर्जी से ही उनके घर में रह सकता है.

कोर्ट ने साफ किया है कि बेटे की वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो, उसे मां-बाप द्वारा हासिल‍ मकान में रहने का उसे कानूनी अधिकार नहीं दिया जा सकता. हाई कोर्ट ने सख्‍त शब्‍दों में कहा है कि मां-बाप ने यदि सौहार्दपूर्ण रिश्‍ते की वजह से बेटे को अपने घर में रहने का हक दिया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह जीवन भर उन पर बोझ बना रहे.

जस्टिस प्रतिभा रानी ने अपने आदेश में कहा, ‘यदि मकान को मां-बाप ने हासिल किया है, तो बेटा चाहे विवाहित हो या अविवाहित उसे इसमें रहने का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता. वह अपने मां-बाप की मर्जी से ही और जब तक वे चाहें, तब तक ही रह सकता है.

हाई कोर्ट ने इस मामले में एक व्‍यक्ति की अपील को खारिज करते हुए यह आदेश दिया. इस व्‍यक्ति के मां-बाप ने बेटे-बहू के कब्‍जे से मकान खाली कराने के लिए मुकदमा दायर किया था.

Like My Facebook Page