लेखक: Ranaram Bhatiya
बन्दीछोड़ दीन दयाल परमेश्वर जी द्वारा हम तुच्छ जीवो को एक कथा द्वारा कैसा अमृत ज्ञान दिया है :-
*गरीब,वो काफर(दुस्ट) जो अंतरकाती,*
*वो काफर जो देवल जाती।।*
बन्दी छोड़ बताते है की जो लोग काफर जो व्यवहार में कपट रखते है दूसरे के बारे में गलत विचार रखते,मन में दोष रखकर कार्य करते है आप सतकर मानना जो लोग जैसा भाव रखकर किसी से व्यवहार करते है सामने वाले में भी वैसा भाव आयेगा और बताते है की वो भी काफर है,जो शास्त्रविधि को त्याग कर मन्दिर,मस्जिदों की पूजा करते है।
एक नगरी के राजा अपनी नगरी में घूम रहे थे ।जब वो घूम फिर कर वापिस आये तो आकर अपने मंत्रीयो को कहा की जब हम नगरी में घूम रहे थे तब उस (किसी जगह के बारे में) स्थान पर जो एक लकड़ी बेचने वाला दुकानदार है जब उसकी दुकान के सामने से गुजरे तो मन में ये दोष आता है वो निर्दोष आदमी दिख रहा है फिर भी मन में आता है की इस दुकानदार को सूली तुड़वा(फाँसी की सजा) दूँ।
इक मंत्री समझदार था उसने इक सन्त भगत से सलाह ली की राजा ये कहते है की ऐसे ऐसे एक लकड़ी बेचने वाला दुकानदार है जब भी उसकी दुकान के सामने से गुजरता हूँ तो मेरे मन में दोष आता है की उस दुकानदार को फाँसी की सजा दे दूँ ।
मंत्री को उस सन्त भगत ने बताया की जो लकड़ी बेचने वाला दुकानदार है उसके मन मे राजा के प्रति दोष है की ये राजा मर जाये तो तेरी चन्दन लकड़ी बहुत बिकेगी,सब सेठ लोग ले जायेगे नम्बर बनाने के लिए तेरे पास बहुत धनमाल हो जायेगा।
फिर वो सन्त भगत और मंत्री उस दुकानदार के पास गए और बोले की सच बताओ नही तो तेरी बहुत बुरा होने वाला है उसने कहा क्या हुआ तो मंत्री बोला की राजा ये कहते है मेरा ऐसा दिल करता है की तेरे को सूली तुड़वा देवे।
अब बताओ तेरे मन में राजा के प्रति क्या दोष है सच बताना।
सच्ची बताआगे तो तेरा पीछा छूटेगा नही तो बात बिगड़ ली है।
उस दुकानदार ने सच बता दिया की मै ये सोचता था की ये राजा मर जाये तो तेरी चन्दन की लकड़ी बहुत बिकेगी।
मंत्री बोला निक्कमे क्यों अपना बुरा करवा रहा है।इस तरह उसकी भवना बदल दी ऐसा हो गया की दुकानदार अब ये सोचता था की राजा युग युग जीये ऐसा अच्छा राजा कब कब मिले।इस तरह उसकी भावना बदल दी ।
मंत्री ने कहा राजा को की अब आप जाइये फिर राजा गए अपने समय पर और वापिस आया तो मंत्री ने पूँछा की क्या रहा तब राजा ने कहा आज मेरे मन मे उस दुकानदार के प्रति कोई दोष नही आया बल्कि ऐसा विचार आया की ये तो बहुत अच्छा नागरिक है ।
यहाँ वही बात बन्दी छोड़ कहते है की आप ने अब तक लोकवेद(सुना सुनाया ज्ञान),
दन्तकथा सुनी थी भगति के मार्ग की इस तत्व ज्ञान से परिचत नही थे।
आप सतकर मानना जो मन में दोष रखकर कार्य करते है और जैसा भाव रखकर किसी से व्यवहार करते है तो सामने वाले में भी तुरन्त वैसा ही भाव आयेगा।
*आप जब भी किसी से कोई व्यवहार करे अपनी सच्ची आत्मा से करे सामने वाला आप से ब्लेकमेल(दोखा) नही कर पायेगा ये सत्य माने।*
*जय बन्दी छोड़ जी की जय हो*
*साभार:- संत रामपाल जी* *महाराज के सत्संगों से।*
सत साहेब जी मालिक के ज्ञान प्रचार हेतू *शेयर* करे जी
संत रामपाल जी महाराज जी का उद्देश्य
जंतर मंतर
संत रामपाल जी महाराज जी का उद्देश्य-:
देश की न्याय व्यवस्था को ठीक करने हेतु तथा संपूर्ण भारत की व्यवस्था-परिवर्तन को लेकर संत रामपाल जी महाराज जी ने कदम उठाया और दुनिया को बताया कि न्यायपालिका में 80% घोटाला है…और प्रमाणित भी किया तीन पुस्तकों द्वारा-
1. न्यायालय की गिरती गरिमा
2. सच बनाम झूठ
3. भ्रष्ट जज कुमार्ग पर
और दूसरा बताया कि अध्यात्म मार्ग में 100% घोटाला है… और प्रमाणित किया अपनी पुस्तकों द्वारा-
1. ज्ञान गंगा
2. गीता तेरा ज्ञान अमृत …आदि।
इन पुस्तकों द्वारा दुनिया को सच्चाई बताई लेकिन कुछ भ्रष्ट, स्वार्थी कलयुगी राक्षसों को ये सच्चाई रास न आई……..और संत रामपाल जी महाराज जी के उद्देश्य को तहस-नहस करने के लिए इन सभी ने हरियाणा सरकार से मिलकर एक षड़यंत्र रचा और संत जी पर झूठे केश बनाकर जेल में बंद करवा दिया।
इस पूरे प्रकरण की #सी.बी.आई. जाँच को लेकर अनुयायाई #442 दिनों से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हुए हैं।
H
सरकार ने किया हाइकोर्ट को गुमराह, संत रामपाल के बारे दी गयी गलत जानकारी।
1 दिसम्बर 2016
सरकार ने किया हाइकोर्ट को गुमराह, संत रामपाल के बारे दी गयी गलत जानकारी।
पिछले कुछ दिनों से सरकार और संत रामपाल के बीच तनातनी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है, सरकार अपनी कारगुजारियों की सीमाओं को पार कर चुकी है, जंहा संत रामपाल जी को राहत मिलने की उम्मीद उनके अनुयायी लगाये बैठे थे उन सब उम्मीदों पर सरकार ने पानी फेर दिया, लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नही है, सरकार ने हाइकोर्ट को न केवल गुमराह किया बल्कि ये भी साबित कर दिया की नवम्बर 2014 में हुए बरवाला कांड में इसी तरह की भूल सरकार से हुई है, जिस कारण से न्यायलय को इतना कड़ा फैसला लेना पड़ा, लेकिन सरकार की झूठी रिपोर्ट के आधार पर फैसला सुनाना कही न कही न्याय व्यवस्था को भी कड़घरे में खड़ा करता है।
नगरोटा हमला: अफसरों की पत्नियों ने टाला बड़ा बंधक संकट, घर के सामानों से क्वार्टर्स की एंट्री को ब्लॉक कर आतंकियों को रोका
जम्मू: नगरोटा आर्मी यूनिट में हुए आतंकवादी हमले में 2 आर्मी अफसरों की पत्नियों ने बड़े बंधक संकट को टाल दिया। आतंकी फैमिली क्वार्टर्स में घुसना चाहते थे। लेकिन दोनों ने घर के सामानों की मदद से क्वार्टर की एंट्री को ब्लॉक कर दिया, जिससे आतंकी अंदर नहीं घुस पाए। उस समय दो बिल्डिंग्स में 16 लोग मौजूद थे। बता दें कि करीब 3 आतंकी सुबह 5.30 बजे नगरोटा आर्मी यूनिट में घुसे थे। पुलिस वर्दी में घुसे इन आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक मेजर समेत 7 जवान शहीद हो गए। वहीं, आर्मी ने तीन आतंकियों को मार गिराया। क्या था इन आतंकियों का इरादा…?
– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन आतंकियों का इरादा फैमिली क्वार्टर्स को निशाना बनाना था, ताकि वहां रह रहे जवानों और अफसरों के परिवारों को बंधक बनाया जा सके।
– एक आर्मी ने अफसर ने बताया- “दो आर्मी अफसरों की पत्नियों की हिम्मत की वजह से ये आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।”
# हमले के वक्त कितने लोग मौजूद थे फैमिली क्वार्टर्स में?
– सेना के स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता के मुताबिक, हमले के वक्त दो बिल्डिंग्स में बने फैमिली क्वार्टर्स में 12 जवान, दो महिलाएं और दो बच्चे मौजूद थे।
# कैसे इन आतंकियों को रोका इन अफसरों की पत्नियों ने?
– एक आर्मी अफसर ने न्यूज एजेंसी को बताया- “दो आर्मी अफसरों की पत्नियों ने साहस दिखाते हुए घर के कुछ सामानों की मदद से अपने क्वार्टर्स की एंट्री को ब्लॉक कर दिया। इससे आतंकवादियों के लिए घर में दाखिल होना मुश्किल हो गया।”
– बाद में सिक्युरिटी फोर्सेस ने इन सभी को रेस्क्यू किया। दो बच्चों की उम्र महज 18 महीने और दो महीने की है।
– हालांकि, इस रेस्क्यू के दौरान एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए।
# 10 प्वाइंट में नगरौटा अटैक
1. सेना को कन्फ्यूज करने के लिए पुलिस की वर्दी में आतंकी आर्मी यूनिट में घुसे।
2. इसके बाद आतंकी ऑफिसर्स मेस में फायरिंग करते और ग्रेनेड फेंकते हुए जा घुसे।
3. शुरुआती एनकाउंटर में एक अफसर और 3 जवान शहीद हो गए।
4. टेररिस्ट जिन बिल्डिंग्स में घुसे उनमें अफसर, उनके परिवार और दूसरे लोग थे।
5. महिलाओं और बच्चों के चलते यहां होस्टेज क्राइसिस जैसे हालात बन गए।
6. आर्मी ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और आतंकियों को जवाब दिया।
7. 12 जवानों समेत 2 बच्चों और 2 महिलाओं को सही-सलामत बाहर निकाला।
8. कई घंटे तक चले एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया।
9. इसके बाद कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया जो जारी है।
क्या बताता है हमले का पैटर्न?
– इस हमले का पैटर्न बिल्कुल पठानकोट और उड़ी हमले जैसा है।
– पठानकोट में भी पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सुबह जवानों की ड्यूटी की अदला-बदली के वक्त का फायदा उठाया था।
– उड़ी हमले के दौरान आतंकी सुबह 3:30 बजे आर्मी बेस में घुसे थे।
– नगरोटा आर्मी यूनिट में भी आतंकी सुबह 5:30 बजे घुसे और हमला किया।
– पाकिस्तानी आतंकी पिछले कुछ सालों से लगातार आर्मी, एयरबेस या पैरा मिलिट्री फोर्स के बेस को ही निशाना बना रहे हैं।
जियो ने दिया बड़ा झटका, अब 4 दिसंबर के बाद देने पड़ेंगे पैसे
नई दिल्ली (29 नवंबर):अभी तक जो लोग रिलांयस जियो का धड़ल्ले से फ्री में यूज कर रहे हैं, उनके लिए यह खबर बुरी हो सकती है। क्योंकि 4 दिसंबर के बाद जियो यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं।
यह ऑफर पहले 31 दिसंबर को खत्म होना था, लेकिन अब यह 3 दिसंबर को ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि ट्राई के मौजूदा नियमों के तहत कोई भी ऑपरेटर 90 दिन से ज्यादा यूजर्स को फ्री वेलकम ऑफर नहीं दे सकता है। जियो ने अपना वेलकम ऑफर 5 सितंबर को लॉन्च किया था।
रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्म होगा। लेकिन उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने जियो ऑफर सब्सक्राइब किया है, उन्हें 31 दिसंबर तक फ्री अनलिमिटेड डेटा और फ्री अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती रहेगी। जो लोग दिसंबर के बाद जियो सर्विसेस को ज्वाइन करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए कमर्शियल प्लान लेना होगा।
रिलायंस जियो ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा है कि जियो वेलकम ऑफर सभी उपभोक्ताओं के लिए 3 दिसंबर 2016 तक उपलब्ध होगा। जो लोग 3 दिसंबर तक जियो सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेंगे उन्हें जियो वेलकम ऑफर के सभी लाभ जैसे फ्री अनलिमिटेड वॉयस और डेटा 31 दिसंबर 2016 तक मिलेंगे। वो उपभोक्ता, जो 3 दिसंबर तक जियो सिम नहीं ले पाएं हैं, उन्हें नए ऑफर और आकर्षक टैरिफ प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे।
नगरोटा में शहीद हुए जवान की पत्नी बोली…
धौलपुर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार तड़के आतंकी हमले में धौलपुर जिले के राजाखेडा क्षेत्र का राघवेन्द्र सिंह परिहार शहीद हो गया। आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर सेना द्वारा इलाके में चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान राघवेन्द्र ने अपनी शहादत दी। सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट के कर्नल राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के नगरोटा इलाके में हुए आतंकी हमले में ग्रेनेडियर राघवेन्द्र सिंह परिहार शहीद हो गया। करीब 28 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह परिहार जम्मू में तैनात था।
पति की शहादत की खबर सुनकर पत्नी बोली कि मेरा पति ही तो शहीद हुआ है। बेटा अभी पांच महीने का है, उसे भी देश सेवा के लिए भेजूंगी। मुझे जब भी मौका मिलेगा, तब पूरी सेना तैयार करूंगी। आखिर पाकिस्तान कितने बेटों की शहादत लेगा। अंजू मध्यप्रदेश के जोरा से बीएड कर रही है। अंजू ने बताया कि अब उनका मकसद केवल राजस्थान के हर स्कूल में भारतीय फौज के लिए जवान तैयार करना होगा। अंजू ने कहा कि उसे फक्र है कि उसके पति ने देश के लिए शहादत दी।
कर्नल सिंह ने बताया कि राघवेन्द्र का पार्थिव शरीर बुधवार को आगरा होते हुए उसके पैतृक गांव गढी जाफर लाया जाएगा जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ राघवेन्द्र सिंह परिहार को अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद राघवेन्द्र सिंह परिहार के चचेरे भाई रामनरेश परिहार ने बताया कि राघवेन्द्र परिहार चार भाई हैं। इनमें से सबसे बडा भाई बृजेश परिहार गांव में ही खेती किसानी संभालता है। दूसरा भाई प्रवेन्द्र सिंह परिहार भी सेना में है, जबकि छोटा भाई अनिल सिंह परिहार भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। उधर, जैसे ही राघवेन्द्र सिंह परिहार के शहीद होने की सूचना गढ़ी जाफर पंहुची, तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राघवेन्द्र की शहादत के बाद में गांव तथा आसपास के इलाकों में मातम पसरा है, लेकिन लोगों को राघवेन्द्र की शहादत पर गर्व भी है।
एयरटेल दे रहा अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट डाटा और कॉल्स, जानें क्या है प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक जबरदस्त ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स और 3 महीने तक फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाएगा
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक जबरदस्त ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स और 3 महीने तक फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान्स में से किसी एक को एक्टिवेट कराना होगा। जिसके बाद यूजर्स अनलिमिटेड फ्री सेवा का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें कि इस सेवा का लुत्फ कैसे उठाया जा सकता है।
1- इसके लिए यूजर्स को http://www.airtel.in/broadband/ पर जाना होगा। आपको बता दें कि ये एयरटेल की ऑफिशियल साइट है।
2- यहां आपको Apply for broadband connection का ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें आपको अपना एरिया सेलेक्ट करना है।
3- इसके बाद आपके सामने 14 प्लान्स की एक लिस्ट आएगी। जिसमें से आपको किसी एक को सेलेक्ट करना होगा।
नोट: ध्यान रहे कि 1099 रुपये या इससे ज्यादा की कीमत के रिचार्ज पर ही अनलिमिटेड फ्री सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।
4- इसके बाद आपको अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
5- इसके बाद आपसे प्लान कंफर्म किया जाएगा।
6- अब आप खुद को रजिस्टर कर पाएंगे।
7- इसके बाद एयरटेल की तरफ से एग्जिक्यूटिव आकर आपके घर ब्रॉडबैंड कनेक्शन इंस्टॉल करेगा। यहां आप उसे पेमेंट कर सकते हैं।
क्या हैं एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान्स?
हर एरिया के इंटरनेट प्लान अलग-अलग हैं। ऐसे में हम आपको दिल्ली के प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।
खबर: पीएम मोदी के ऑर्डर के बाद भारत ने शुरू की जंग
NEW DELHI: INDIA का गुस्सा देखकर भी PAK बाज नहीं आ रहा। अब उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इंडियन आर्मी ने जंग का आगाज कर दिया है।
जुबानी जंग पाकिस्तान की कई दिनो से जारी है। उसका जवाब देने के लिए भारत ने हथियारों की जंग शुरू कर दी है। सेना ने बॉर्डर पर सबसे घातक हथियार भेजे हैं। जिसके बाद पाकिस्तान में आर्मी को अलर्ट पर रखा गया है।
भारत सीमा पर हथियारों की तैनाती
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने संबंधी ‘सबूत’ सामने आने के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर अपनी सामरिक तैयारियां मजबूत करनी शुरू कर दी हैं। 778 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सैनिकों की नई सिरे से तैनाती के अलावा हथियारों को भी तैनात किया गया है।
मोदी ने दिया है खुला आदेश
इससे पहले आर्मी ने अपनी तैयारियों के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कई प्रेजेंटेशन पेश किए। इनमें से एक में मिलिटरी ऑपरेशन डायरेक्टरेट भी थे और इस दौरान नक्शों और सैंड-मॉडल्स के जरिए सारे ब्योरे पेश किए गए।
हुईं कई बैठकें
एक सूत्र ने कहा, ‘पिछले दो दिनों के दौरान शीर्ष स्तर की और भी कई बैठकें हो चुकी हैं जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ हुई बैठक भी शामिल है। इन बैठकों में लाइन ऑफ कंट्रोल पर सेना की तैयारियों और पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के लिए मौजूद सैन्य विकल्पों पर चर्चा की गई।’
खुल्लमखुल्ला हमला होगा
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों और अन्य ठिकानों पर गुप्त तरीके से या खुल्लमखुल्ला हमला करने के विकल्प पर भी बात की गई है।
हालांकि, इन पर बहुत सोच-विचार कर तभी आगे बढ़ा जाएगा जब लक्ष्य बिल्कुल साफ हों और कूटनीतिक तरीकों से उचित नतीजे नहीं हासिल हों।
बड़े स्तर पर युद्ध की संभावना नहीं
हालांकि, बड़े स्तर पर युद्ध की संभावना नहीं है क्योंकि दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले के बाद जिस तरह ऑपरेशन पराक्रम के तहत सीमा पर सैनिकों की तैनाती की गई थी, इस बार वैसा नहीं है।
जिस तरह भारत सीमा पर अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा रहा है ठीक उसी तरह पाकिस्तान ने भी सीमा पर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है और अपनी आर्टिलरी की मौजूदगी बढ़ाई है।
भारत के पास और भी विकल्प
पाकिस्तान के अंदर घुसकर सीमित परंतु दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए भारत के पास कई विकल्प हैं। इनमें 155एमएम आर्टिलरी गन्स, स्मर्च रॉकेट्स और लड़ाकू विमानों की मदद से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागने का विकल्प शामिल है।
अब उड़ेगी जियो की नींद, यह कंपनी देगी लाइफटाइम FREE वॉइस कॉलिंग
नई दिल्ली (29 नवंबर):शायद आपको यह खबर झूठ लग रही होगी, क्योंकि रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद सभी कंपनियों ने एक से बढ़कर एक सस्ता प्लान लेकर आई हैं। ऐसे में बीएसएनएल अब एक अन्य प्लान लॉन्च करने जा रहा है, जो कि अब तक का सबसे धमाकेदार प्लान हो सकता है।
जानते हैं क्या है ये प्लान…
– बीएसएनएल ने हाल ही में कहा था कि वह जल्द ही अपने आने वाले फ्री लाइफटाइम वॉयस कॉल्स की सेवा के बारे में घोषणा कर देंगे। यह सेवा 2017 के शुरुआत में ही लॉन्च हो जाएगी। बीएसएनएल का यह नया ऑफर केवल जियो को ही नहीं, बल्कि अन्य टेलिकॉम की भी नींदें उड़ा देगा।
– बीएसएनएल ने हाल ही में अपना ‘फ्रीडम प्लान’ पेश किया था, जिसके तहत यूज़र्स को 25 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से कालिंग कर सकते हैं वो भी पूरे दो सालों के लिए। यह सुविधा यूज़र्स को 136 रुपए में मिलेगी जो कि लोकल और एसटीडी दोनों के लिए मान्य होगी। इस प्लान के साथ बीएसएनएल 1जीबी फ्री डाटा भी देता है।
– बीएसएनएल ने कुछ ही समय पहले हर संडे को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स की सेवा शुरू की थी। बीएसएनएल के प्रीपेड सब्सक्राइबर को हर संडे रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक फ्री अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलेगी।
– बीएसएनएल की की सेवा पाने के लिए यूज़र्स को अब हार्ड कॉपी डाक्यूमेंट्स लाने की जरुरत नहीं है। नए बीएसएनएल कनेक्शन के लिए कंपनी जल्द ही बायोमेट्रिक डाटा और आधार कार्ड नंबर का इसतमल करेगी।
– कंपनी आने वाले कुछ समय में मैसूर ज़ू के बाद मैसूर पैलेस के आस-पास वाईफाई हॉटस्पॉट इंस्टॉल कर देगी। जिससे यूज़र्स को फ़ास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले।




















You must be logged in to post a comment.